पालिका के आपत्कालीन कक्ष के कर्मचारी जुआ खेलने में व्यस्त!

Unknown
0

डोंबिवली  (मिथिलेश गुप्ता) :- बरसात में आपत्कालीन परिस्थिती में नागरिकों को तात्काल मदद मिले, इस के लिये कल्याण- डोंबिवली महानगरपालिका के सभी प्रभाग क्षेत्रों के कार्यालय में आपत्कालीन कक्ष शुरु किया गया है| इस आपत्कालीन कक्ष में ज़रूरत के समय लगने वाली सामग्री उपलब्ध हो , इसके लिये सामग्री पेटी लगायी गयी है| डोंबिवली के  विभागीय कार्यालय के आपत्कालीन कक्ष में इसका उलटा चित्र दिखाई देता है| इस कक्ष के सामग्री पेटी का इस्तेमाल पत्ते (ताश) रखने के लिये किया जा रहा है| आपत्कालीन स्थिती में आवश्यक सामग्री बंद कपाट में रखी गयी है|  डोंबिवली महापालिका के विभागीय कार्यालय में  ’फ’ और  ’ग’ प्रभाग क्षेत्र कार्यालय है| इन दोनो कार्यालयों में आपत्कालीन कक्ष २३ मई से शुरू किया गया था| इस कक्ष में  ६ कर्मचारी नियुक्त है| इस कक्ष में आपत्कालीन स्थिती में लगनेवाले अतिआवश्यक समान रखने के लिये पेटी रखी गयी है| आश्चर्य की बात यह है कि इस कक्ष में कर्मचारी जुआ खेलने के लिये पेटी में पत्ते (ताश) रखते है और आपत्कालीन स्थिती में लगने वाले अतिआवश्यक समान को कपाट में रखा है| कुछ काम न होने पर कर्मचारी इस कक्ष में जुआ खेलने में व्यस्त रहते हैं| यहा पर जब कोई भी नागरिक फोन करता है तो या तो फोन लगता नही या फोन कोई उठाता नहीं|  

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured