अवैध निर्माण कर उड़ा रहा कानून की धज्जियां
एसआरए ने दिया था काम रोकने का आदेश
मुंबई(अकबर शाह ): मुंबई में लगातार बन रही अवैध इमारतें कानून को अपनी हाथों की कठपुतली समझ कर कानून की धज्जियां उड़ा रहे है| इसलिए अवैध इमारतों को खड़े करने में ये बिल्डर इतने निर्भय हो गए है, कि अब इन्हें कानून का भी भय नहीं लगता| उल्लेखनीय है कि मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में अवैध इमारत बनाने वाला यूनिटी ग्रुप बिल्डर जो वार्ड क्रमांक ६१ के संतोष नगर, एसआरए बेहराम बाग में अवैध इमारत बना रहा है| इस इमारत के खिलाफ कई शिकायतें की गई है| एसआरए द्वारा २७ अक्टूबर को यूनिटी ग्रुप बिल्डर को नोटिस दिया गया है| उस नोटीस में बिना आज्ञा के कर रहे काम रोकने को कहा गया है| एसआरए ने यूनिटी बिल्डर को लताड़ते हुए कहा कि एसआरए के परिपत्र १५३ अनुसार उस जगह पर रहने वाले रहिवासियों का पूरा भाड़ा दे, नहीं तो इमारत के काम को रोक कर कार्रवाई करेंगे|
इन सब के बाद भी एसआरए के नियमों को ताक पर रखकर धज्जियां उड़ाते हुए यूनिटी ग्रुप बिल्डर अपना काम अवैध ढंग से बंद नाकरते हुए ५० से ६० फीट गड्डा कर काम चालू रखे हुए है| समाजसेवक मूसा शेख ने इस यूनिटी बिल्डर के खिलाफ जांच कर मामला दाखिल कर कार्रवाई की मांग की है| जिसके लिए एसआरए अधिकारी दीपक कपूर और इंजनियर महेशी, बीएमसी के पश्चिम अधिकारी प्रशांत गायकवाड़, ओशिवारा वरिष्ठ पुलिस सुभाष खांडविलकर को पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग की है