मुंबई: ९ नवंबर मध्यरात्रि मुंबई एयरर्पोट पर AIU की टीम ने दो कोरियन यात्रियों को गिरफ्तार किया है| वहीं उनके पास से दो सोने की चेन (कच्ची), दो सोने के बेल्ट के बकल और सोने के बिस्किट (वजन- १९९९ ग्राम) जब्त किए है, जिसकी कुल कीमत ५३ लाख है| वहीं इन दिनों स्मगलिंग का धंदा जोरो से शुरू है| सोने के तस्कर अपने लोगों (कैरियर) को सिंगापुर, दुबई और बैंगकॉक बेजकर पुणे, दिल्ली, नागपुर और मुंबई से सोने की तस्करी करते है| इसके लिए एक कैरियर को एक ट्रिप के लिए १० से १२ हजार रूपए दिए जाते है| हिंदमाता मिरर ने पिछले ३ सालों में तस्करी रोको मुहिम के तहत बैंगलोर, दिल्ली, मुंबई, पुणे, गोवा और गया सहित कईं जगहों पर सोने की तस्करी करनेवालों पकड़ाया है| यह सभी तस्कर उल्हासनगर, मुंब्रा, सुरत, पुणे और मुंबई के रहिवासी है| अब हिंदमाता मिरर ने फिर से चल रहे इस सोने की तस्करी को खत्म करने की मुहिम को अंजाम देने की तैयारी कर ली है