दाऊद का करीबी तारीक परवीन हुआ गिरफ्तार
ठाणे(दिनेश वर्मा): अगस्ट १९९८ में मुंब्रा के केबल व्यावसायिक मोहम्मद सिद्दीकी मोहम्मद उमर बांगड़ीवाला के भाई मोहम्मद इब्राहीम(३८) केबल व्यवसाय के दुश्मनी में किस्मत कॉलनी, मुंब्रा में शौकत खिलजी व अन्य ६-७ लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी| मुंब्रा पुलिस स्टेशन में इन सब आरोपियों के विरुद्ध ३०२,३०७ के तहत मामला दर्ज है| वही इस मामले में आरोपी तारीक अब्दुल करीम परवीन कई सालों से फरार था| सुत्रों से यह भी जानकारी है कि तारीक अब्दुल करीम परवीन दाऊद इब्राहीम का करीबी है| एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदिप शर्मा को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी तारीक अब्दुल करीम परवीन अशोका शॉपिंग सेंटर, एल.टि. रोड, मुंबई में छुपकर बैठा हुआ है| प्रदिप शर्मा की टीम ने उस जगह जाकर आरोपी तारीक अब्दुल करीम परवीन को अपने ताबे में लिया| पुछताछ के दौरान आरोपी ने गुन्हा कबुल किया| आगे की कारवाई के लिए आरोपी को मुंब्रा पुलिस स्टेशन के हवाले किया गया है|