अभिनेता विजय राज गिरफ्तार:महिला कलाकार के साथ होटल में छेड़छाड़ का आरोप, पहले भी ड्रग्स केस में दुबई से पकड़े गए थे

hindmata mirror
0

दिनेश वर्मा 

बॉलीवुड अभिनेता विजय राज को पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से गिरफ्तार किया है। विजय राज पर फिल्म सेट पर एक महिला कलाकार के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। विजय के खिलाफ आईपीसी की धारा 354- (स्त्री की लज्जा भंग करना) के तहत केस दर्ज किया गया है।

मध्यप्रदेश के बालाघाट में चल रही थी फिल्म की शूटिंग

विजय राज फिल्म 'शेरनी' की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश के बालाघाट गए हुए थे। इस फिल्म के लिए पूरी टीम विदर्भ के गोंदिया आई थी। फिल्म के सभी कलाकार गोंदिया के 'होटल गेटवे' में रुके थे। आरोप है कि एक्टर ने यहीं एक महिला कलाकार के साथ छेड़छाड़ की है।

फिल्म की शूटिंग को रोका गया
विजय राज की गिरफ्तारी के बाद उनकी फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया। सोमवार देर रात महिला की शिकायत पर रामनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार सुबह अभिनेता को होटल से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में गोंदिया पुलिस कुछ देर में बयान जारी कर सकती है।

दुबई में ड्रग्स केस में हुए थे गिरफ्तार

इससे पहले विजय राज 2005 में दुबई में ड्रग रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में वह जमानत पर रिहा हुए थे।

'कौवा बिरयानी' सीन के लिए हुए थे फेमस

विजयराज राज बॉलीवुड फिल्म 'रन' में अपने 'कौवा बिरयानी' वाले सीन के लिए बेहद लोकप्रिय हुए थे। उनकी कुछ चर्चित फिल्मों में धमाल, वेलकम, दीवाने हुए पागल, रघु रोमियो, मुंबई एक्सप्रेस, बॉम्बे टू गोवा और मानसून वेडिंग शामिल हैं।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured