first breaking : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का हेलिकॉप्टर क्रैश:तमिलनाडु में कुन्नूर में गिरा, 4 की मौत, कुछ बॉडीज पहाड़ी के नीचे देखी गईं; CDS रावत को अस्पताल ले गए

hindmatamirror
0

 

तमिलनाडु में कन्नूर के जंगलों में बुधवार को सेना का MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। घने जंगलों में हुए इस हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका समेत सेना के 14 अफसर सवार थे। अब तक 4 शव बरामद किए गए हैं, जो बुरी तरह जल चुके हैं।

हादसे के करीब एक घंटे बाद यह जानकारी दी गई कि जनरल रावत को अस्पताल ले जाया गया है, हालांकि उनकी स्थिति क्या है, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस हादसे की जानकारी दे दी गई है। जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक सेना प्रमुख के पद पर रहे। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का जिम्मा संभाला।

जो शव घटनास्थल से बरामद किए गए हैं, वे बुरी तरह से जल गए हैं।
जो शव घटनास्थल से बरामद किए गए हैं, वे बुरी तरह से जल गए हैं।

हेलिकॉप्टर में ये लोग सवार थे

1. जनरल बिपिन रावत

2. मधुलिका रावत

3. ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर

4. ले. क. हरजिंदर सिंह

5. नायक गुरसेवक सिंह

6. नायक. जितेंद्र कुमार

7. लांस नायक विवेक कुमार

8. लांंस नायक बी. साई तेजा

9. हवलदार सतपाल

बुरी तरह जल गए हैं शव

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, हेलिकॉप्टर सुलूर एयरबेस से वेलिंगटन जा रहा था। मौके पर डॉक्टर्स, सेना के अफसर और कोबरा कमांडो की टीम मौजूद है। जो शव बरामद किए गए हैं, उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है, क्योंकि ये बुरी तरह जल गए हैं। कुछ और शव पहाड़ी से नीचे नजर आ रहे हैं। हादसे के जो विजुअल सामने आए हैं, उनमें हेलिकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है और उसमें आग लगी हुई है।

बचावकर्मियों ने 2 शव बरामद किए हैं, जो करीब 80% तक जल गए थे।
बचावकर्मियों ने 2 शव बरामद किए हैं, जो करीब 80% तक जल गए थे।

पिछले महीने भी क्रैश हुआ था MI-17, सवार सभी 12 मारे गए थे
एक महीने के अंदर देश में दूसरा MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। पिछला चॉपर 19 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हुआ था। उस घटना में चॉपर में सवार सभी 12 लोग मारे गए थे।


Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured