आरोपियों की पहचान विकास अशोक बल्लाल और उसके भाई संदीप के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता सचिन नवादकर ने बताया कि, घटना जिले के बोईसर में मंगलवार की रात करीब 11:45 बजे गणेश विसर्जन के दौरान हुई थी।
खाद्य सामग्री को लेकर हो रही थी बहस
नवादकर ने कहा है कि, गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बुजुर्ग दंपत्ति और कुछ अन्य लोग एक खाद्य सामग्री की बिक्री को लेकर बहस कर रहे थे। उस समय महिला पुलिस उप निरीक्षक (पीएसआई) कुछ होमगार्ड कर्मियों की मदद से विवाद को सुलझाने के लिए वहां पहुंची। इस दौरान आरोपियों ने महिला पुलिस उप निरीक्षक के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। इतना ही नहीं महिला पुलिस उप निरीक्षक की मदद के लिए आए पीएसआई शरद सुरलकर को भी गाली देने लगे।
चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया
नवादकर ने कहा कि, आरोपी ने शरद सुरलकर को जमीन पर पटक दिया, जिसने उन्हें भी लात से मारने लगे। इसके बाद पुलिस ने इस मामले चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जबकि दो भाइयों को गिरफ्तार, उनकी मां और बहन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा एक लोक सेवक को कर्तव्य का निर्वहन करने से रोकने से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने अभी तक दोनों महिलाओं को गिरफ्तार नहीं किया है और आगे की जांच जारी है।