सुरक्षा में बड़ी चूक: अमित शाह के मुंबई दौरे के दौरान कई घंटो तक आस-पास घूमता रहा अंजान शख्स

hindmata mirror
0

मुंबई: गृह मंत्री अमित शाह के हाल ही में मुंबई दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में चूक का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक शख्स कई घंटो तक अमित शाह के आस-पास घूमता रहा जिसकी किसी को कोई खबर न रही।  मुंबई पुलिस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के धुले से इस शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया है। 


आरोपी ने खुद को आंध्र प्रदेश के एक सासंद का PA बताकर अमित शाह के मुंबई दौरे के दौरान उनके आस-पास घूमता रहा।पुलिस ने जानकारी दी कि 32 वर्षीय हेमंत पवार को सोमवार को डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक आवास पर अमित शाह और अन्य राजनेताओं के आसपास घूमते देखा गया था। 


 मंत्रालय के एक अधिकारी ने पवार को राजनेताओं के आस-पास मंडराते हुए देखा जब उसकी पहचान के बारे में पूछा गया तो उसने दावा किया कि वह आंध्र के एक सांसद का पीए है। एक पुलिस वाले ने कहा कि पवार ने एमएचए का रिबन पहना हुआ था और इसलिए उस पर किसी को कोई शक नहीं हुआ। हालांकि जब शख्स पर शक हुआ तो मंत्रालय के अधिकारियों ने पुलिस से संपर्क किया और 3 घंटे के भीतर पवार का पता लगा लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया और  गिरिगांव कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उसे पांच दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं अब मुंबई पुलिस लगातार शख्स से पूछताछ कर रही है।  


Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured