Ahmednagar : महाराष्ट्र के औरंगाबाद तालुका में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, चित्तेपिंपलगाव के मोहटादेवी के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बीती रात हादसे का शिकार हो गई। कार की तेज रफ्तार महिंद्रा स्कॉर्पियो से आमीन-सामने की टक्कर हो गई। अहमदनगर जिले के पाथर्डी के पास हुई इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अहमदनगर ट्रैफिक पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक, औरंगाबाद के चित्तेपिंपलगाव में रहने वाला झिंजुर्डे परिवार अहमदनगर जिले के मोहटादेवी के दर्शन के लिए गया था। इस बीच, वापस लौटते समय झिंजुर्डे परिवार की कार पाथर्डी तालुका के कालेगांव शिवारात औरंगाबाद बारामती हाईवे पर लगभग 8 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मारुति ऑल्टो कार से औरंगाबाद लौट रही झिंजुर्डे परिवार को अमरापुर से आ रही स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में दो श्रधालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए हैं। जिसमें एक 9 साल का बच्चा भी शामिल है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बताया जा रहा है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो की रफ्तार बेहद तेज थी, जिसने पीड़ित परिवार की कार को आगे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि जोरदार आवाज हुआ। इसलिए स्थानीय नागरिक तुरंत मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन दो लोगों की जान तब तक जा चुकी है, जिसमें कार का ड्राइवर भी शामिल है।
उधर, श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आते ही उनके गांव में मातम का माहौल है। जबकि परिवार के लोगों के आकस्मिक निधन से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।