चार बच्चों के पिता ने दूसरी शादी:पहली पत्नी ने विरोध किया तो पीटा, मुंबई की लड़की से की मैरिज

hindmata mirror
0


भरतपुर के कामां थाना इलाके के रहने एक व्यक्ति को मुंबई की रहने वाली एक लड़की से प्यार हो गया और प्यार इतना परवान चढ़ा कि उसने लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली। उसे घर ले आया। जबकि व्यक्ति पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं। जैसे ही दूसरी पत्नी घर आई तो पहली पत्नी और दूसरी पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों थाने पहुंच गई।


व्यक्ति कामां कस्बे के गुड़गांव गांव का रहने वाला है। बिलाल मुंबई में नौकरी करता है। वहां उसे एक लड़की से प्यार हो गया और उसने पहली पत्नी और चार बच्चों के बारे में बिना सोचे समझे शादी कर ली। बिलाल दूसरी पत्नी को लेकर घर पहुंचा। तो बिलाल की पहली पत्नी ने चारों बच्चों के लालन पोषण की बात बिलाल से कही तो बिलाल और उसकी पहली पत्नी के बीच विवाद हो गया।


जिसके बाद पहली पत्नी थाने पर पहुंच गई। बिलाल की पहली पत्नी का कहना है कि उसके पति ने उसकी बिना सहमति के दूसरी शादी की है। अब उसके चारों बच्चों का लालन पालन कैसे होगा। जब बिलाल अपनी दूसरी पत्नी को लेकर घर पहुंचा, तो पहली पत्नी ने दूसरी शादी का विरोध किया जिसके बाद बिलाल ने पहली पत्नी के साथ मारपीट की।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured