Fri, Nov 6, 2026
LIVE
09:20 pm · राहुल गांधी बोले-BJP ने गोकुल डेयरी चुनाव में नियम बदले:बहुमत के लिए 4 सरकारी निदेशक जोड़े; कांग्रेस को 25 में से 13 सीटें मिली थीं 09:19 pm · MP से हरदीप पुरी निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; कटारे बोले- फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे 09:19 pm · हैदराबाद जेल में बना देश का पहला जेंडर न्यूट्रल सेल:ट्रांसजेंडर कैदियों को मिलेगी अलग पहचान, मानवाधिकार आयोग के दखल के बाद फैसला; मनपसंद कपड़े पहन सकेंगे 09:18 pm · कोलकाता में बच्चे के फेफड़े में फंसा था चुम्बक:डॉक्टरों ने दूसरे चुंबक की मदद से निकाला; सांस ले सके इसके लिए गले में छेद किया 09:18 pm · शाह बोले-राहुल अराजकता फैला रहे, चौराहे पर डिबेट का न्योता:अंबाला में ₹600 करोड़ के म्यूजियम का लोकार्पण किया, कहा- हरियाणा नंबर वन 09:17 pm · दिल्ली में 3 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 2 की मौत:4 घायल, कई लोगों के दबे होने की आशंका; इस साल शहर का छठा बड़ा हादसा 09:14 pm · सुप्रीम कोर्ट बोला- जंतर-मंतर हिंसा मामले में कम शिकायतें मिलीं:प्रदर्शनकारियों और पुलिस पर हमले के पर्याप्त सबूत नहीं, जांच कमेटी किसी नतीजे तक नहीं पहुंची 08:22 am · Hello world!

कोलकाता में बच्चे के फेफड़े में फंसा था चुम्बक:डॉक्टरों ने दूसरे चुंबक की मदद से निकाला; सांस ले सके इसके लिए गले में छेद किया

कोलकाता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने 6 साल के बच्चे के फेफड़े में फंसे चुम्बक को बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। खास बात ये है कि ये चुम्बक किसी महंगी मशीन से नहीं, बल्कि माणिकतला के एक लोकल वर्कशॉप में बने स्पेशल चुम्बक से निकाला गया।

बच्चे का नाम आराफात अली है, जो उत्तर 24 परगना के बादुड़िया का रहने वाला है। मंगलवार को उसकी मां उसे लगातार खांसी और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के साथ अस्पताल लाई थी।

चुंबक उसकी सांस की नली से होते हुए दाएं ब्रॉन्कस में पहुंच गया था। CT स्कैन-एक्सरे में पता चला कि खिलौने में इस्तेमाल होने वाले ताबीज जैसे आकार का छोटा चुंबक उसके फेफड़े में फंसा है। इससे उसकी जान को गंभीर खतरा था।