Fri, Nov 6, 2026
LIVE
09:20 pm · राहुल गांधी बोले-BJP ने गोकुल डेयरी चुनाव में नियम बदले:बहुमत के लिए 4 सरकारी निदेशक जोड़े; कांग्रेस को 25 में से 13 सीटें मिली थीं 09:19 pm · MP से हरदीप पुरी निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; कटारे बोले- फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे 09:19 pm · हैदराबाद जेल में बना देश का पहला जेंडर न्यूट्रल सेल:ट्रांसजेंडर कैदियों को मिलेगी अलग पहचान, मानवाधिकार आयोग के दखल के बाद फैसला; मनपसंद कपड़े पहन सकेंगे 09:18 pm · कोलकाता में बच्चे के फेफड़े में फंसा था चुम्बक:डॉक्टरों ने दूसरे चुंबक की मदद से निकाला; सांस ले सके इसके लिए गले में छेद किया 09:18 pm · शाह बोले-राहुल अराजकता फैला रहे, चौराहे पर डिबेट का न्योता:अंबाला में ₹600 करोड़ के म्यूजियम का लोकार्पण किया, कहा- हरियाणा नंबर वन 09:17 pm · दिल्ली में 3 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 2 की मौत:4 घायल, कई लोगों के दबे होने की आशंका; इस साल शहर का छठा बड़ा हादसा 09:14 pm · सुप्रीम कोर्ट बोला- जंतर-मंतर हिंसा मामले में कम शिकायतें मिलीं:प्रदर्शनकारियों और पुलिस पर हमले के पर्याप्त सबूत नहीं, जांच कमेटी किसी नतीजे तक नहीं पहुंची 08:22 am · Hello world!

दिल्ली में 3 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 2 की मौत:4 घायल, कई लोगों के दबे होने की आशंका; इस साल शहर का छठा बड़ा हादसा

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में गुरुवार सुबह तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, करीब 15 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

अधिकारियों के मुताबिक, घटना सुबह 9:50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सत्तारा में हुई। सूचना मिलने के बाद दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। NDRF, दिल्ली पुलिस और MCD की टीमें भी रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं।

MCD ने मामले में दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इनमें असिस्टेंट इंजीनियर (बिल्डिंग) मोहम्मद नईम और जूनियर इंजीनियर (बिल्डिंग) अमन दलाल शामिल हैं।

दिल्ली में इस साल इमारत गिरने का यह छठा बड़ा मामला है। इससे पहले 5 हादसों में 21 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सत्य निकेतन और सीमापुरी हादसे शामिल हैं। जान गंवाने वालों में कई छात्र भी थे।